फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट से गोदौलिया के बीच हो सकता है रोपवे का ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सड़कों पर जाम की समस्या से निजात और पर्यटकों को काशी से जुड़ाव के लिए शहर में रोपवे संचालन की कवायद तेज हुई है। इसमें शहर में रोपवे के ट्रायल के लिए कैंट से गोदौलिया के बीच ट्रायल लाइन का प्रस्ताव दिया गया है। अगर सरकार की सहमति होती है तो इस रुट पर आने वाले वर्षो में यात्रियों के लिए रोपवे का संचालन शुरू हो सकता है। इसके लिए आस्ट्रियन कंपनी वैपकॉस ने रोपवे संचालन के लिए सर्वे रिपोर्ट सौंपी है।
विज्ञापन

कांप्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान के तहत वाराणसी में मेट्रो और रोपवे संचालन की योजना बनाई जा रही है। राइट्स ने पुराने शहर में मेट्रो संचालन पर थोड़ी अड़चन बताई थी। हालांकि इसके लिए विकल्प की तलाश की जा रही है। रोपवे संचालन के लिए सर्वे करने वाली वैपकॉस ने पहला रूट शिवपुर से कचहरी, सिगरा, रथयात्रा होते हुए लंका, दूसरा कचहरी से लहुराबीर, मैदागिन, गोदौलिया होते हुए लंका और तीसरा रूट लहरतारा से नरिया होते हुए बीएचयू तक है। ऐसे में मेट्रो और रोपवे को लेकर अंतिम निर्णय पर जल्द ही केंद्र सरकार की ओर से निर्णय लिया जाना है। हालांकि रोपवे पुराने शहर में रोपवे को मुफीद माना जा रहा है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने कैंट से गोदौलिया के बीच रोपवे के ट्रायल का प्रस्ताव दिया गया है। इसमें बताया गया कि सबसे ज्यादा पर्यटक कैंट रेलवे स्टेशन पर आते हैं और गोदौलिया की ओर जाते हैँ। ऐसे में सड़कों पर दबाव कम होगा। ट्रायल के दौरान इस परियोजना की सफलता का आंकलन किया जाएगा।
आईएमएस में भी रोपवे का प्रस्ताव
वाराणसी में इंटरमोडल स्टेशन में मेट्रो, रोपवे और वाटरवेज को जोड़ने का प्रस्ताव है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए काशी रेलवे स्टेशन से लेकर खिड़किया घाट तक जमीन चिन्हित की जा रही है। इसमें वरुणा के दोनों रिवर फ्रंट पर रोपवे और शहर के पुराने और नए हिस्से को जोड़ने वाले बाबतपुर एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक केबल कार के संचालन की रूपरेखा बनाई जा रही है। रोपवे और जल परिवहन से ही फीडर बस सेवा जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन

----------------------
रोपवे और मेट्रो संचालन को लेकर शासन स्तर पर योजना बनाई जा रही है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर कई स्तर की वार्ता हुई है, इसमें भविष्य को ध्यान में रखते हुए परियोजना पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें