फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर समस्या से खफा सीर गोवर्धनपुर में लोगों ने किया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवर समस्या को लेकर सीर गोवर्धनपुर के लोगों ने चक्का जाम कर दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर चक्का जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र की हरिजन बस्ती की महिला और पुरुषों ने कहा कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सीवर के चलते गलियों में आना-जाना दुश्वार हो गया है। सीवर लोगों के घर में फैला हुआ है। खाना, पीना, बैठना, उठना दुश्वार हो चुका है। इस कारण आज लोगों का गुस्सा फूटा है। घर छोड़ बाहर सड़क पर निकल पड़े हैं। कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी के लोग भी इसी सीवर के गंदे पानी से नहाए थे। लेकिन जलकल विभाग को कुछ फर्क नहीं पड़ा। गैस पाइपलाइन डाल रहे अधिकारियों ने भी नहीं सुनी। नगर निगम ने कहा कि हमारे पास अधिकार नहीं है। अब बताएं की जनता किस से अपनी शिकायत करें। प्रदर्शन करने वालों में लाल यादव, शिव चंद्र, गीता, चंद्रकला, सुशीला, दीपू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें