फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में 25 नई ई-बसें: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अधिकारियों के साथ खुद भी किया सफर

Thu, 25 Aug 2022 10:25 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यूपी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह वाराणसी दौरे पर हैं। गुरुवार को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सर्किट हाउस से 10 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर खुद महमूरगंज तक का सफर भी किया। बस में हर-हर महादेव के नारे भी लगे। 
विज्ञापन
सिटी बस में सफर करते मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 स्मार्ट सिटी की ओर से गुरुवार को वाराणसी शहर की सड़कों पर 25 नई ई बसों का संचालन शुरू किया गया है। सर्किट हाउस से जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस रवाना करने के साथ ही प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह वहां मौजूद मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ बस में सवार हुए और महमूरगंज तक सफर भी किया।

विज्ञापन


जलशक्ति मंत्री और वाराणसी मंडल के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इस दौरान कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण के बाद से काशी में आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। पहले जहां दस हजार पर्यटक प्रतिदिन काशी में आते थे, वह संख्या आज बढ़कर लाखों में हो गई है, जिसे देखते हुए 25 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया है।

डीजल रहित इन बसों से प्रदूषण भी नहीं होगा और पर्यटकों के साथ क्षेत्रीय जनता को भी इसका लाभ मिलेगा। प्रत्येक गली मोहल्ले के आसपास इसके सेंटर होंगे, जहां से लोग इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने कहा, काशी की इस बदली हुई व्यवस्था को देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ।

विज्ञापन

 

सिगरा स्टेडियम और स्मार्ट स्कूल का किया निरीक्षण

सिगरा स्टेडियम में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने स्मार्ट सिटी की ओर से कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने सिगरा स्टेडियम व कंपोजिट विद्यालय महमूरगंज पहुंचे। उन्होंने सिगरा स्टेडियम में निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की जानकारी ली और कार्यों को गुणवत्तापूर्ण व समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया।

इसके बाद कंपोजिट विद्यालय महमूरगंज पहुंचे। भ्रमण के दौरान भवन पर पानी लीकेज देखकर उसे ठीक कराने का निर्देश दिया। मौके पर स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक वासुदेवन की ओर से प्रोजेक्ट के बारे में जलशक्ति मंत्री को विस्तार से जानकारी दी गयी। इस दौरान मेयर मृदुला जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, नीलकंठ तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीएम के गोद लिए गांवों का करेेंगे निरीक्षण
प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को सांसद आदर्श गांवों का हाल जानेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए गांव जयापुर, परमपुर, पुरे बरियार पुर आदि गांवों में शुक्रवार को निरीक्षण के लिए दौरा करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें