इस बीच कार चालक को फोन करके बुलाया और फिर उसे पकड़ पुलिस के हवाले किया। इंस्पेक्टर सधुवन राम गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
गिलट बाजार के पास किशोरी को तीन युवकों ने अगवा कर लिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ अपहरण व पॉक्सो मामले में मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित पिता के अनुसार दो दिर पूर्व बेटी को पंकज सोनकर उर्फ राहुल और उसके दोस्त सूर्या व सुनील ने बहला फुसलाकर अगवा किया। इंस्पेक्टर सधुवन राम गौतम के अनुसार तीन नामजद के खिलाफ पाक्सो व अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। किशोरी की बरामदगी को लेकर दबिश दी जा रही है। संवाद
महिला रोजगार सेवक के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। गुरुवार रात फूलपुर पुलिस ने आरोपी सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता के अनुसार 23 अगस्त की रात वह अपने घर पर थी, तभी संजय बिंद आया और छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आसपास के लोग और पति के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार भोथू पटेल और संजय बिंद ने जान से मारने की धमकी भी दी।