फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय भ्रमण पर मिर्जापुर पहुंचे जल शक्ति मंत्री, कार्य पूरा न होने पर अधिकारी को लगाई फटकार

Tue, 13 Jul 2021 09:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
अष्टभुजा डाक बंगला के सभागार में बैठक करते जल शक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह दो दिवसीय भ्रमण के दौरान मंगलवार को मिर्जापुर पहुंचे। अष्टभुजा डाक बंगले पर हुई बैठक में बाण सागर नहर परियोजना का काम पूरा न होने पर अधिकारी को फटकार लगाई। अधिकारियों को गैर जिम्मेदार बताते हुए यहां तक कहा कि ठेकेदारों से रिश्तेदारी निभाई जा रही है। इससे अच्छा है कि वे उनके घर जाकर काम करें।

विज्ञापन


मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश सरकार की संयुक्त बाण सागर परियोजना प्रधानमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली है। इसका काम पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की और सभी कार्यों को जुलाई के अंत तक पूर्ण कराते हुए परियोजना के नहर में पानी छोड़ने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार से भी कहा कि बाण सागर के कार्यों का वे स्वयं निरीक्षण करें। जरगो डैम, मेजा डैम, सिरसी डैम एवं अदवा डैम सहित जनपद के सभी डैम एवं बंधों का अधिकारी परीक्षण करें। जिस भी डैम /बंधों एवं चेक डैम में पानी का रिसाव हो उसे ठीक किया जाए। कार्य में लापरवाही पर अधिशासी अभियंता सिरसी बांध प्रखंड मिथिलेश कुमार का वेतन रोकने का आदेश दिया। 

सभी तालाबों और डैम पर पौधरोपण करें 
बैठक के दौरान जल शक्ति मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी तालाबों एवं चेक डैम पर बोर्ड लगवाते हुए पौधरोपण कराया जाए। उन्होंने सभी चेक डैम पर सीसी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया। नहरों की समीक्षा करते हुए कहा कि समय पर सफाई कराते हुए रिसाव ठीक कराए जाएं। जल जीवन मिशन’ हर घर जल के अंतर्गत ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना के सरफेस वाटर/ ग्राउंड वाटर के कार्यों के समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराते हुए अक्तूबर तक किसी भी दशा में पूरे कराए जाएं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें