फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जफर सरेशवाला बोले, मदरसों में झंडारोहण और राष्ट्रगान पर बंद हो विवाद

Mon, 14 Aug 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
Jafar Sareshwala - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर मदरसों में झंडारोहण, राष्ट्रगान और अन्य कार्यक्रम आयोजित करने के प्रदेश सरकार के फैसले पर किसी तरह का कोई विवाद नहीं होना चाहिए। ऐसा नहीं है कि पहली बार मदरसे में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। हर साल पूरे जोशोखरोश से जश्न मनाया जाता है।
विज्ञापन


मदरसा बोर्ड के संचालकों को पहले की तरह पूरे उत्साह के साथ स्वाधीनता दिवस मनाना चाहिए। रविवार को यहां मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय हैदराबाद के चांसलर जफर सरेशवाला ने ये बातें कहीं।

वह यहां बीएचयू में आयोजित तीन दिवसीय अंतरर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में आए थे। मदरसों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर शासन से जारी फरमान के बारे में कहा कि यूपी ही नहीं बिहार, मध्यप्रदेश, असोम में भी मदरसे हैं। आदेश में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिस पर किसी तरह की आपत्ति की जाए।
विज्ञापन


ये आदेश सरकार ने अपने अधीन मदरसा बोर्ड को ध्यान में रखकर जारी किया है न कि कोई धर्म-मजहब को देखकर। यह राष्ट्रीय पर्व है और सरकार के आदेश का कोई धार्मिक निहितार्थ नहीं निकाला जाना चाहिए

। जहां तक वीडियोग्राफी कराने की इसमें बात है तो उसमें इस बात का जिक्र है कि इसे देखकर बेहतर कार्यक्रम करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। बताया कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे एक मुलाकात में मदरसों की खस्ताहाली पर चर्चा की थी। मदरसा बोर्ड को सीबीएसई के समकक्ष लाने की बात कही थी।
विज्ञापन

मदरसों में अब वर्चुअल क्लासरूम

मौलाना आजाद उर्दू यूनिवर्सिटी के चांसलर जफर सरेशवाला - फोटो : अमर उजाला
जफर सरेशवाला ने बताया कि मदरसों में वर्चुअल क्लासरूम की व्यवस्था शुरू की गई है। इसमें बनारस के मदरसे भी शामिल हैं। यहां इस समय 150 छात्राएं कंप्यूटर की शिक्षा ले रही है। जल्द ही अन्य मदरसों में यह व्यवस्था शुरू की जाएगी।

कहा कि उर्दू लिखने वालों की कमी है देश में। इसके प्रति जागरूकता के लिए विश्वविद्यालय की ओर से ब्रिज कोर्स चलाया जा रहा है।

राष्ट्रगान होगा, वंदेमातरम नहीं आजादी के जश्न को लेकर मचे घमासान पर आल इंडिया टीचर्स एसोसिएशन मदारिसे अरबिया के राष्ट्रीय महामंत्री वहीदुल्लाह खां ने साफ किया है कि मदरसों में राष्ट्रगान होगा लेकिन वंदेमातरम नहीं। उनका कहना है कि सरकार की ओर से जारी आदेश में भी ऐसी कोई अनिवार्यता नहीं की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें