विश्व पर्यावरण माह के तहत क्विज प्रतियोगिता में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर की ताइवा नाज ने पहला स्थान प्राप्त किया। बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से कराई गई प्रतियोगिता में विभिन्न जगहों से 80 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बाला लखेंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय के सुरेश सिंह परिहार और बीएचयू की महिमा ओझा ने तीसरा स्थान किया। इनके अलावा 10 स्थान प्राप्त करने वालों में अभिनव पांडेय, शालू यादव, अनन्या कुशवाहा, प्रगति गुप्ता, अपर्णा जायसवाल, अलका तिवारी, मोहम्मद सनोबर खान, निर्मल कांत पांडेय और दिव्या का नाम शामिल है। इस दौरान डॉ. अशोक श्रोति, प्रो. उपेंद्र सिंह, डॉ. ज्ञानेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।