फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: होली पर विशेष ट्रेनों से घर पहुंचने की राह होगी आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। होली पर घर आने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अलग-अलग रूटों पर विशेष ट्रेनों के चलाने का निर्णय लिया है। इससे दिल्ली, मुंबई, बिहार आदि जगहों से वाराणसी आने और यहां से जाने वाले यात्रियों के सफर की राह आसान होगी।
विज्ञापन

अगले महीने चार मार्च को होली है। अब केवल 12 दिन का समय ही बचा है, ऐसे में दूर-दराज परिवार के साथ रहने वाले लोग घर आने की तैयारी में जुट गए हैं। अपनी जरूरत के हिसाब से लोगों ने ट्रेनों में रिजर्वेशन शुरू करवा दिया है। यात्रियों का दबाव अधिक होने की वजह से दिल्ली, मुंबई, बिहार, पुणे आदि जगहों से आने वाली बहुत सी ट्रेनों में स्लीपर कोच से लेकर एसी कोच तक जगह नहीं मिल पा रही है। होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन होली के बाद 27 मार्च तक किया गया है, ताकि जो लोग बाहर से घर आए हैं, उन्हें त्योहार बीतने के बाद वापसी में कोई परेशानी न हो।
इन ट्रेनों का होगा संचालन
09183 मुंबई सेंट्रल-बनारस एसी स्पेशल:
4, 11, 18 और 25 मार्च। हर बुधवार रात 10.30 बजे चलकर बनारस स्टेशन पर शुक्रवार सुबह 10.30 बजे आएगी।



09184 बनारस-मुंबई सेंट्रल एसी स्पेशल:
6, 13, 20 और 27 मार्च। हर शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे से चलकर रविवार को सुबह 4.20 बजे मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर पहुंचेगी।



08629 रांची गोरखपुर स्पेशल ट्रेन:
2 मार्च से 3 मार्च तक। हर सोमवार को यह ट्रेन रांची से रात 10.55 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12 बजे वाराणसी आएगी। यहां से 9.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।



08630 गोरखपुर रांची स्पेशल ट्रेन:
4 मार्च से 1 अप्रैल तक। हर बुधवार को यह ट्रेन गोरखपुर से रात 12.50 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8.10 बजे वाराणसी आएगी।



04209 वाराणसी से दिल्ली स्पेशल ट्रेन:
24 फरवरी से 6 मार्च। यह ट्रेन हर दिन वाराणसी स्टेशन से रात 10.30 बजे चलकर लखनऊ, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए अगले दिन दोपहर 1.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन




04210 दिल्ली से वाराणसी स्पेशल ट्रेन:
25 फरवरी से 7 मार्च तक। हर दिन यह ट्रेन दिल्ली से शाम 7.25 बजे चलकर गाजियाबाद, लखनऊ, रायबरेली होते हुए अगले दिन सुबह 9.40 बजे वाराणसी स्टेशन पर आएगी।



04226 वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन:
25 फरवरी और 1 मार्च तक। यह ट्रेन वाराणसी से रात 1.35 बजे चलकर सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर, इटारसी, नासिक होते हुए अगले दिन दोपहर 12.20 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।



04225 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से वाराणसी स्पेशल ट्रेन:
26 फरवरी और 2 मार्च तक। यह ट्रेन लोकमान्य तिलक से दोपहर 2.35 बजे चलकर नासिक, इटारसी, झांसी, कानपुर, लखनऊ होते हुए वाराणसी स्टेशन पर रात 2.05 बजे आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें