फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic: एक किमी की दूरी तय करने में लगे डेढ़ घंटे, सड़क पर लगी वाहनों की कतार; रिंग रोड पर भी रेंगते रहे वाहन

Tue, 25 Nov 2025 02:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Traffic: वाराणसी में जाम की समस्या से लोग आए दिन जूझ रहे हैं। इसमें बरात और परेशानी बढ़ा रहे हैं। घंटों-घंटों वाहन सड़क पर रूक जा रहे हैं। प्रमुख चाैराहों पर भी यातायात व्यवस्था बेकाबू हो जा रही है।
विज्ञापन
वाराणसी में सड़क जाम से परेशान हो रहे लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: सड़क पर बरात की वजह से सोमवार शाम 7 से लेकर रात 10.30 बजे तक पूरा शहर जाम की चपेट में रहा। आलम यह रहा कि एक किमी की दूरी तय करने में डेढ़ घंटे लग गए। शहर के साथ साथ रिंग रोड पर भी वाहन रेंगते रहे।

विज्ञापन


वाराणसी में तीन साल में लगभग सभी प्रमुख सड़कों को चौड़ा किया गया है। कुछ पर काम जारी है। इनके किनारे बने मैरिज लॉन इन दिनों जाम का प्रमुख कारण बन रहे हैं। इन लॉन में अधिकतम में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। घराती और बरातियों की गाड़ियां सड़कों पर ही खड़ी होती हैं। शाम से ही सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम लग जा रहा है। 

जाम का एक कारण सड़क किनारे लगने वाली दुकानें भी हैं। इनके खिलाफ लगातार अभियान चलाने के बाद भी दुकानदार सड़क से हटने को तैयार नहीं हैं। सोमवार को सिगरा, महमूरगंज, मंडुवाडीह, लहरतारा, पांडेयपुर, लहुराबीर, मैदागिन, लंका और भेलूपुर में जाम लगा। यही नहीं रिंग रोड पर भी जाम से वाहन रेंगते रहे। 
विज्ञापन


एडीसीपी अंशुमान मिश्रा ने बताया कि जहां-जहां जाम की शिकायत मिली, वहां तत्काल एसएचओ को टीम के साथ भेजकर उसे खत्म कराया गया। नियम तोड़ने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में शादी समारोह की वजह से हाईवे पर जाम लगा रहा। 

विज्ञापन

रास्ता डायवर्ट कर लक्सा थाने के पास रखे रोपवे टावर के सामान, लग रहा जाम
वाराणसी। लक्सा थाने के पास रोपवे के टावर का सामान रखा गया है। क्रेन की मदद से इन्हें खड़ा किया जाएगा। इसलिए रास्ता डायवर्ट किया गया है। गुरुबाग से गिरजाघर जाने वाले वाहनों को औरंगाबाद की ओर डायवर्ट किया गया है। जिसकी वजह से यहां जाम लग रहा है। यही नहीं कुछ वाहन लक्सा होकर पीडीआर मॉल के बगल से गीता मंदिर वाले रास्ते से नई सड़क की ओर जा रहे हैं। 

बड़े वाहन औरंगाबाद होकर निकल रहे हैं। जद्दूमंडी टेकरा मठ के पास मोबाइल ट्रांसफार्मर लगने से जाम लग रहा है। लक्सा तिराहे से औरंगाबाद के बीच का इलाका जाम की चपेट में रहा। पुलिस के जवानों को लगाकर वाहनों को एक लाइन में भेजा जा रहा था। यही पर क्रेन और टावर के सामान रखे गए हैं। 

वीडीए के अधिकारियों ने बताया कि 29 टावर लगेंगे। सुरक्षा कारणों से टावर्स की हाइट बहुत अधिक रखनी पड़ती है। सबसे ऊंचा टावर नंबर 15 सुविधा साड़ी सिगरा के पास है। जिसकी ऊंचाई 160 फीट है। इन टावर्स की फाउंडेशन 80 फीट गहरी बनाई गई है। 3.8 किलोमीटर दूरी में रोपवे का निर्माण हो रहा है। 

कैंट से गोदौलिया तक के बीच काशी विद्यापीठ, रथयात्रा इंटरमीडिएट स्टेशन होंगे। गिरजाघर एक टेक्निकल स्टेशन हैं। इस प्रकार कुल पांच स्टेशन हैं।  इस परियोजना की  कुल लागत 815.58 करोड़ रुपये है। उधर, रथयात्रा से गिरिजाघर वाले रूट पर दिसंबर से लोड टेस्टिंग शुरू होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें