अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आईसार्क) में तीन दिवसीय स्पीड ब्रीडिंग पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। बीएचयू के पूर्व इमेरिटस प्रोफेसर बीडी सिंह मुख्य अतिथि रहे। इंडो-अमेरिकन हाइब्रिड सीड्स, माहिको प्राइवेट लिमिटेड, नुजिवीडु सीड्स, सीजीआईएआर इक्रीसैट, पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, बीएचयू, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ राइस रिसर्च सहित इंडोनेशिया से आए अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया।
उन्नत प्रजनन तकनीकों में क्षमता निर्माण करना और फसल सुधार पर दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया गया। आईसार्क के अंतरिम निदेशक डॉ. विकास कुमार सिंह, इरी एजुकेशन की प्रमुख डॉ. अनिलिन मैनिंगस और ब्रिक-नेशनल एग्री-फूड एंड बायोमैन्युफैक्चरिंग इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक डॉ. जॉय के रॉय ने कहा कि फसल विकास को तेज करने और कृषि एवं एग्री बिजनेस की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने में स्पीड ब्रीडिंग जरूरी है। विभिन्न सत्रों में जीनोम एडिटिंग, जीनोमिक चयन और आधुनिक प्रजनन उपकरणों को स्पीड ब्रीडिंग के साथ जोड़ने जैसे उन्नत विषयों पर चर्चा की। उन्होंने आइसार्क के राष्ट्रीय परीक्षण एवं प्रयोगशालाओं का भी दौरा किया।