फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: समय के साथ पाठ्यक्रमों को अपडेट करना बहुत जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू शिक्षा संकाय में अध्ययन मंडल की बैठक में शैक्षणिक कार्यक्रमों, पाठयक्रमों के पुनरीक्षण, अपडेट करने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान विशेषज्ञों ने एक स्वर से समय के साथ पाठयक्रमों को अपडेट करने को जरूरी बताया। अध्ययन मंडल की बैठक के बारे में संकाय प्रमुख डाॅ. सुनील सिंह ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षा संकाय के विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों एवं पाठ्यक्रमों का पुनरीक्षण, अद्यतन एवं गुणवत्ता संवर्धन सुनिश्चित करना है। इसमें बीएड, एमएड, पीएचडी कोर्स के साथ-साथ विशेष शिक्षा (दृष्टिबाधित एवं श्रवणबाधित), एमए (शिक्षा) के पाठ्यक्रमों की समीक्षा हुई।
विज्ञापन

उन्होने बताया कि विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त सुझावों एवं अकादमिक आवश्यकताओं के अनुरूप संशोधित पाठ्यक्रमों को अनुमोदित किया गया। बैठक में शिक्षा संकाय बाह्य विशेषज्ञ के रूप में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रो. गुंजन दुबे, डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि, लखनऊ के प्रो. हरिशंकर सिंह ने पाठ्यक्रमों, अध्यादेशों और पाठ्यचर्या की समीक्षा की और अपने सुझाव दिए। उनके अनुमोदन के बाद उपरांत संशोधित पाठ्यक्रमों को स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें