फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Iran War: पूर्वांचल के श्रमिकों का दर्द... तीन घंटे पर बज रहा सायरन, बंकर में छिपकर बचा रहे जान

Thu, 19 Jun 2025 03:14 PM IST
प्रगति चंद सार्थक पांडेय, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।

सार

Israel-Iran War News: इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध से पूर्वांचल के लोग डरे हुए हैं। पूर्वांचल के दो हजार से अधिक श्रमिक फंसे हुए हैं। वे घरवालों से अपना दर्द भी बता रहे हैं। 
विज्ञापन
दागी जा रहीं मिसाइलें - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध से पूर्वांचल में बैठे लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। दिन भर में 30 बार परिवार वाले मजदूरी के लिए गए अपनों से बात कर रहे हैं। इस्राइल में पूर्वांचल के दो हजार से अधिक श्रमिक गए हैं। श्रमिकों ने बताया कि दिन भर में आठ बार सायरन बज रहा है। सायरन बजने के बाद सिर्फ दस मिनट मिलते हैं। इस्राइल सरकार ने निर्देश दिया है कि जैसे ही हमले की सूचना मिले आप बंकरों में चले जाएं।

विज्ञापन


श्रमिकों ने बताया कि सायरन के साथ ही मोबाइल पर पांच से छह बार अलार्म बजता है और एक फोटो आती है जिसमें दिखाई देता है कि ईरान की मिसाइलें कहां गिरने वाली हैं। अगर कोई उस क्षेत्र में हो या उसके पास हो तो 10 मिनट में बंकर में चल जाए। 

बताया कि अधिकतर समय बंकर में गुजरता है। आठ से दस घंटे की शिफ्ट होती है, अगर काम करते समय भी अलार्म बजता है तो बंकर में चले जाते हैं। रोज 250 मिसाइलों की आवाज सुनते हैं। कब हमला कहां होगा, इसकी जानकारी 10 मिनट पहले मिलती है। 
विज्ञापन


इस्राइल ईरान की मिसाइलों को हवा में ही मार गिरा रहा है। हम लोगों को ज्यादा नुकसान नहीं हो रहा है। इस्राइल सरकार की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया है। हम सभी राजदूत के संपर्क में हैं। कोई भी सहायता मांगने पर वह तैयार रहते हैं। श्रमिक ने बताया कि इस्राइल में ईरान की ओर से गोलाबारी हो रही है। आसमान में आग के गोले नजर आते हैं। मिसाइलें आपस में टकरा कर नष्ट होती दिखाई देती हैं, जिससे ऊपर से आग के गोले गिरते हैं।

ईरान में भी फंसे लोग

पूर्वांचल के लोग श्रद्धालुओं के साथ जियारत के लिए ईरान गई थे, लेकिन अचानक युद्ध की स्थिति के कारण वापसी की उड़ान रद्द कर दी गई। संकट की घड़ी में परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विदेश मंत्री और संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई है। वह ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कदम उठाएं।

2024 में गए थे श्रमिक
इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने भारतीय श्रमिकों को चिंता में डाल दिया है। 2024 में केंद्र सरकार की राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के अंतर्गत पूर्वांचल से 2000 से अधिक श्रमिक इस्राइल गए थे। वहां कंस्ट्रक्शन सेक्टर के साथ अन्य श्रमिक भी शामिल हैं। यूपी से 5952 कामगारों को लेकर प्रदेश सरकार लगातार समन्वय एजेंसी के संपर्क में है। मिसाइल हमलों के बीच श्रमिकों को बंकरों और कार्यस्थलों में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। श्रमिक ओवरटाइम के साथ 2.5 लाख रुपये महीना कमा रहे हैं।
विज्ञापन

कहां से कितने श्रमिक इस्राइल गए

  • आजगमढ़- 1200 श्रमिक
  • मऊ- 400 श्रमिक
  • बलिया- 275 श्रमिक
  • वाराणसी- 76 श्रमिक
  • जौनपुर- 60 श्रमिक
  • भदोही- 12 श्रमिक
  • मिर्जापुर- 6 श्रमिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें