अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड डाला के सीएसआर के सतत आजीविका कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के खैरटिया टोला में 12 मीटर लंबा ड्रम चेकडैम का निर्माण कराया गया। इस निर्माण से किसानों को सिंचाई में सहूलियत मिलेगी। मंगलवार से इसकी शुरुआत की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कृषि अधिकारी एचके मिश्रा, एडीओ, पंचायत काशीराम ठाकुर, मानव संसाधन प्रमुख संजीव राजपूत, माइंस प्रमुख विवेक खोसला, एडमिन प्रमुख बन्ने सिंह राठौर ने संयुक्त रूप से किया। कृषि अधिकारी ने कहा कि पानी का संरक्षण आवश्यक है। इसके लिए हम सभी को अपने स्तर पर तैयार रहना होगा। उन्होंने किसानों को उन्नत खेती और अधिक उत्पादन करने के लिए चेक डैम में संरक्षित पानी के उपयोग की अपील की। इस अवसर पर फलदार पौधे भी लगाए गए। कृषि अधिकारी ने जल संचयन के लिए अल्ट्राटेक द्वारा किए गए प्रयास की सराहना की। सीएसआर प्रमुख रमेश पांडेय ने बताया कि खैरटिया गांव हमारे सीएसआर परिचालन गांवों में से एक है, जहां विगत माह किसानों को स्प्रिंकलर सेट का वितरण भी किया गया था। उन्होंने बताया कि 12 मीटर लंबा ड्रम चेकडैम के निर्माण विधान संस्था के माध्यम से कराया गया है, जिससे आसपास के करीब 40 से 50 किसान लाभान्वित होंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरेश यादव, विधान संस्था के सचिव प्रत्यूष त्रिपाठी, दुर्गा प्रसाद, दिलीप कुमार, अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।