फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार सिंचाई विभाग के जिलेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। थाना क्षेत्र के विश्वसुंदरी गंगा पुल पर बुधवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार चंदौली के चकिया स्थित सिंचाई विभाग में जिलेदार संतोष सोनकर (48) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को संरक्षण में लेकर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल स्थित मोर्च्यूरी में रखवाया।
विज्ञापन

मिर्जापुर के अहरौरा नईबाजार निवासी संतोष कुमार सोनकर चंदौली के चकिया स्थित सिंचाई विभाग में जिलेदार के पद पर कार्यरत थे। वे लोहता स्थित शिवनगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। देर शाम ड्यूटी खत्म कर वे स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे विश्वसुंदरी पुल पर पहुंचे, पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़े और ट्रक उन्हें कुचलते हुए डाफी की ओर फरार हो गया। पति की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी नीता सोनकर सहित परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि ट्रक की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें