वाराणसी में बुधवार को बीएचयू के काशी विश्वनाथ मंदिर में दृश्य कला की ओर से पेंटिग प्रतियोगिता
बीएचयू के विश्वनाथ मंदिर के अंदर पहली बार 100 चित्राें से आदि शक्ति मां दुर्गा और अध्यात्म के दर्शन हुए। राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी कला आराधना में बीएचयू के छात्र-छात्राओं ने मंदिर में ही बैठकर देवी-देवताओं और सजी-धजी महिलाओं को पेंटिंग में उकेरा। धर्म और आध्यात्म का सबसे खूबसूरत चेहरा प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी के बाद दृश्य कला संकाय की ओर से कार्यशाला की गई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने उद्घाटन करते हुए कहा कि मंदिर परिसर में चित्राें की प्रदर्शनी का आकर्षण काफी बढ़ गया है। बीएचयू के छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के प्रमुख प्रो. राजाराम शुक्ल, ईसी सदस्य प्रो. यूपी शाही, एमएमवी प्राचार्य प्रो. रीता सिंह ने प्रदर्शनी देखी। डीन प्रो. उत्तमा दीक्षित ने कहा कि 100 छात्र-छात्राओं ने 100 चित्रों की प्रदर्शनी लगाई। सह-संयोजक डॉ. ललित मोहन सोनी, डॉ. सुरेश चंद्र जांगिड़ और डॉ. सुनील कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।