फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दरोगा के फिंगर प्रिंट में मिली गड़बड़ी, अब होगी कार्रवाई; ऐसे खुली पोल

Sun, 06 Apr 2025 05:42 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

मामला सामने आते ही अब विवेचना के आदेश दिए गए हैं। उच्च स्तरीय समिति ने प्रशिक्षणरत दरोगा के फिंगर प्रिंट लिए थे। जांच में पता चला आरोपी ऑनलाइन लिखित परीक्षा में शामिल ही नहीं हुआ था।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिखित परीक्षा और फिर प्रशिक्षण के दौरान लिए गए फिंगर प्रिंट में मिली असमानता एक दरोगा पर भारी पड़ गई। पुलिस भर्ती परीक्षा में सॉल्वर की मदद से चयनित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक दरोगा के खिलाफ लखनऊ के हुसैनगंज थाने में दर्ज मुकदमे को मिर्जामुराद थाना ट्रांसफर किया गया है। अब मुकदमे की विवेचना सब इंस्पेक्टर अनिकेत श्रीवास्तव करेंगे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, पुरुषों के लिए पीएसी के प्लाटून कमांडर और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती-2020-21 की ऑनलाइन लिखित परीक्षा हुई थी। 

परीक्षा में गोरखपुर के साहबगंज, टीचर कॉलोनी, पीपीगंज का निवासी घनश्याम जायसवाल भी शामिल हुआ था। घनश्याम ने ऑनलाइन लिखित परीक्षा दो दिसंबर 2021 को मिर्जामुराद के काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी में दी थी। लिखित परीक्षा में घनश्याम चयनित हुआ तो उसे प्रशिक्षण के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गठित टीम ने की पूरी जांच
बोर्ड स्तर पर उच्च स्तरीय समिति गठित कर प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षणाधीन उप निरीक्षक/ प्लाटून कमांडर पीएसी के फिंगर प्रिंट मिलान की कार्रवाई की गई। समिति की ओर से प्रशिक्षणरत घनश्याम जायसवाल का बोर्ड स्तर पर फिंगर प्रिंट प्राप्त किया गया। 

उसका मिलान ऑनलाइन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) के समय लिए गए फिंगर प्रिंट से कराने के लिए 13 अक्तूबर 2023 को फिंगर प्रिंट ब्यूरो, लखनऊ को भेजा गया। रिपोर्ट के अनुसार, घनश्याम जायसवाल के भर्ती बोर्ड स्तर पर लिए गए फिंगर प्रिंट और ऑनलाइन लिखित परीक्षा व डीवी/पीएसटी के समय लिए गए फिंगर प्रिंट में असमानता मिली।

जांच में पाया गया कि घनश्याम जायसवाल ऑनलाइन लिखित परीक्षा में खुद शामिल नहीं हुआ था। उसके स्थान पर सॉल्वर ऑनलाइन लिखित परीक्षा में शामिल हुआ था। इसे लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ के इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार की तहरीर पर घनश्याम जायसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी व कूटरचना सहित अन्य आरोपों के तहत लखनऊ के हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मिर्जामुराद थानाध्यक्ष सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विवेचना और आगे की कार्रवाई के लिए मुकदमा मिर्जामुराद थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें