भदोही जिले के गोपीगंज में ओवरब्रिज निर्माण में कार्यदाही संस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। लोहे का एक बड़ा टुकड़ा हाईवे से जा रही टवेरा गाड़ी पर गिर गया, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
कार में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। अगर यही लोहे का वजनी टुकड़ा पैदल चल रहे किसी व्यक्ति पर गिर जाता तो इसमें जान तक जा सकती थी। ओवरब्रिज निर्माण में लगी कार्यदाई संस्था की लापरवाही का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि जहां लोहे का बड़ा टुकड़ा गिरा वहां पर हाईवे पर किसी तरह की बैरिकेडिंग भी नहीं की गई थी।
वहीं जब गाड़ी सवार ने निर्माण में लगे लोगों से कहा तो काम कर रहे लोगों ने ऊपर से फेंकने की धमकी तक दे डाली। जिसको लेकर नाराज कार सवार डा रघुनाथ प्रसाद विंद निवासी नेवढ़िया, मनकैया कपसेठी(वाराणसी) ने गोपीगंज थाने में तहरीर देकर कार्यदाई संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।