फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जनरल टिकट लेकर भी रिटायरिंग रूम में ठहर सकेंगे रेल यात्री, कैंट स्टेशन पर मिलेगी ये सुविधा

Fri, 29 Mar 2024 11:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। वाराणसी के कैंट स्टेशन के रिटायरिंग रूम में जनरल टिकट लेकर भी यात्री ठहर सकते हैं। आईआरसीटीसी की ओर से निजी फर्म इसका संचालन कर रही है। तीन घंटे के लिए रूम भी बुक कर सकेंगे। 
विज्ञापन
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट रेलवे स्टेशन पर आधुनिक रिटायरिंग रूम में जनरल टिकट के यात्री भी ठहर सकेंगे। कैंट स्टेशन मुख्य भवन के दूसरी मंजिल पर बने रिटायरिंग रूम और ड्रॉरमेटी यात्रियों के लिए खोल दी गई है। आईआरसीटीसी की ओर से निजी फर्म संचालन कर रही है। ऐसी व्यवस्था है कि तीन घंटे के लिए भी रूम बुक करवा सकते हैं। पहले यात्रियों को कम से कम आठ और अधिकतम 12 घंटे के लिए कमरा बुक कराना पड़ता था। साथ ही सिर्फ आरक्षण टिकट वाले ही बुकिंग करवा सकते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

विज्ञापन


कैंट स्टेशन के आईआरसीटीसी के मुख्य पर्यवेक्षक संजीव गुप्ता ने बताया कि रिटायरिंग रूम में महाराजा सूइट, डीलक्स रूम, डॉरमेट्री केबिन सिंगल और डबल, ड्रॉरमेट्री बेड की सुविधा है। ड्रॉरमेट्री सिंगल बेड का तीन घंटे का 250 रुपये, डबल का 250 और ड्रॉरमेट्री बेड का 200 रुपये किराया है। 

महाराजा सूइट का 500 रुपये, डीलक्स रूम का 400 रुपये है। तीन घंटे, छह घंटे, नौ घंटे, 12 घंटे, 24 घंटे और 48 घंटे की कैटेगरी तय की गई है। सभी का अलग-अलग किराया भी है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से कमरे की बुकिंग हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें