फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से काशी के उद्योगों के लिए शुभ संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच युद्धविराम (सीज फायर) की घोषणा से बनारस और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में उत्साह की लहर है। बुधवार को मकबूल आलम रोड स्थित एक फर्म पर आयोजित लघु उद्योग भारती काशी प्रांत की बैठक में उद्यमियों ने इस वैश्विक घटनाक्रम को व्यापार के लिए शुभ संकेत बताया। 0वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक मार्ग फिर से सुरक्षित होने से बनारसी साड़ी, सिल्क और कालीन उत्पादों के निर्यात में उछाल आएगा।
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पिछले डेढ़ माह से ईंधन की किल्लत और बढ़ती कीमतों ने उद्योगों की कमर तोड़ दी थी। अब कच्चे तेल के दाम 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने और होर्मुज जलडमरू मध्य के सुरक्षित होने से समुद्री परिवहन की लागत में बड़ी कमी आएगी। परिवहन सस्ता होने से लॉजिस्टिक सेक्टर को मजबूती मिलने के साथ रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी स्थिर होंगे। बनारसी साड़ी, टेक्सटाइल और सिल्क उत्पादों के निर्यात में वृद्धि होगी, इससे लाभ काशी के उद्यमियों और बुनकरों को लाभ मिलेगा। कालीन निर्माता दीनानाथ बरनवाल ने कहा कि ईरान से रसद आपूर्ति सुधरने और मध्य पूर्व के बाजारों तक पहुंच आसान होने से कालीन और हस्तशिल्प की मांग में तेजी आएगी। बैठक में वीरेंद्र अग्रवाल, दिलीप गुप्ता, ज्योति शंकर मिश्रा, इंद्रेश कुमार सिंह समेत कई उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें