फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी पहुंचने पर संत रितेश्वर महाराज का भक्तों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रभक्ति और सनातन धर्म की अलख जगाने वाले आध्यात्मिक गुरु और दार्शनिक संत रितेश्वर महाराज का काशी आगमन पर भक्तों ने स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने उन्हें अंगवस्त्रम और रुद्राक्ष की माला भेंट कर उनका अभिनंदन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। गीतकार कन्हैया दुबे केडी ने महाराज के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सद्गुरु रितेश्वर महाराज ने आधुनिक जीवनशैली और गिरते मानसिक स्वास्थ्य पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अवसाद का शिकार हो रही है। इसका मूल कारण पाश्चात्य संस्कृति है। आज व्यक्ति के पास भौतिक सुख-सुविधाएं तो सब कुछ हैं, लेकिन उसका मन विचलित रहता है। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से उद्यमी संदीप यादव और समाजसेवी अरुण मिश्रा ने महाराज को अंगवस्त्रम और रुद्राक्ष की माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें