अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध हाल में हुई मौत के प्रकरण की जांच करने वह मुंबई पहुंचे तो बीएमसी के अधिकारियों ने उन्हें क्वारंटीन कर दिया। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने युवा आईपीएस को जबरन क्वारंटीन करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर बिहार और मुंबई पुलिस के बीच विवाद खड़ा हो गया है।
उधर, इस प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर बीएचयू के छात्रों, पूर्व छात्रों और शिक्षकों ने आईपीएस विनय के पक्ष में एक मुहिम छेड़ कर महाराष्ट्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। सभी का कहना है कि बिहार पुलिस की जांच में जानबूझकर बाधा पैदा की जा रही है।