फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से निलंबित आईपी सिंह ने साधा निशान, बोले- डिप्टी सीएम, पीयूष और धर्मेंद्र के घर मरवाएं छापा

Tue, 09 Apr 2019 07:53 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
आईपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए आईपी सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। मंगलवार को सपा कार्यालय पर आईपी सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अखिलेश विकास पुरुष हैं। 
विज्ञापन


आईपी सिंह ने कहा कि 2014 में पूर्वांचल की भूमि ने नरेंद्र मोदी को वाराणसी से सांसद चुना और वह पीएम बने। तब से पूर्वांचल खुद को ठगा महसूस कर रहा है। नरेंद्र मोदी जब गुजरात से वाराणसी आए तो उम्मीद जगी कि वह वाराणसी की सीढ़ियों को छोड़कर पूर्वांचल के अन्य जनपदों का विकास करेंगे। लेकिन यहां के लोगों को निराशा ही हाथ लगी।

यह हमारा सौभाग्य है कि अखिलेश यादव ने आजमगढ़ को चुना। हमें विश्वास है कि वह कन्नौज से भी बड़ी जीत आजमगढ़ में हासिल करेंगे। प्रदेश की योगी सरकार को मोदी और शाह मिलकर संचालित करते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आईपी सिंह ने कहा कि मैंने 2017 में गुजरात मॉडल देखा, वहां कुछ नहीं था। लेकिन गुजरात मॉडल को यहां बेचा गया। हमने तीन दशक तक भाजपा की राजनीति की है। भाजपा विचारों वाली पार्टी थी, लेकिन 2014 के बाद इसमें तानाशाही आई। भाजपा जाति के आधार पर वोटों का बंटवारा कर रही है। इसलिए हमने पार्टी को ठोकर मार दी। नेताओं के यहां छापेमारकर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

भाजपा के 45 नेताओं के घर बोरे में भरकर नोट रखे हैं। अगर छापा ही मारना है तो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान के घर छापा मरवाएं। 'निरहुआ' जैसे लोगों का चरित्र क्या है यह सब जानते हैं। मैं जब तक जीवित रहूंगा अखिलेश और सपा के साथ रहूंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें