ये चालान तीस नवंबर 2019 को काटा गया। इसमें वाहन का नंबर यूपी 60 वाई / 2381 दर्ज किया गया है। मोबाइल पर ई-चालान का मैसेज मिलने के बाद मंगलदेव परेशान हो गए। मैसेज के अनुसार उन्होंने वाहन चलाते समय सीट बेल्ट नहीं लगाया था, इसलिए 3500 रुपये का चालान काटा गया था।
मंगलदेव का कहना है कि जिस डेट में चालान काटा गया है वे घर से निकले ही नहीं। यही नहीं केवल शहर में जाने वाले वाहनों का ई चालान काटा जा रहा है। वे तो पिछले दो माह से शहर की ओर गए ही नहीं हैं तो फिर उनकी बाइक शहर क्या स्वयं घुमने चली गई थी। मंगलदेव का कहना था कि वे मामले की शिकायत को लेकर पुलिस के बड़े अधिकारियों से मिलेंगे।