ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतिम दिन लखनऊ में निवेश की औपचारिकता पूरी की गई। काशी में ही 1.37 लाख करोड़ के निवेश करार पर मुहर लगी। साथ ही बताया गया कि 1.38 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। निवेशक भी उत्साहित हैं। 440 निवेशकों ने औद्योगिक इकाइयों को स्थापित करने का प्रस्ताव दिया था।
पहले जिला, फिर मंडल स्तर पर निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर कराए गए। अब प्रदेश स्तर पर अंतिम औपचारिकता पूरी कराई गई है। इससे हर स्तर के उद्यमियों को जोड़े रखा गया। रविवार को भी मंडलायुक्त सभागार में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सजीव प्रसारण कराया गया।
डीएम एस राजलिंगम और हिमांशु नागपाल की मौजूदगी में उद्यमियों ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन को सुना। साथ ही कहा कि सरकार का रुख सकारात्मक है। इसका फायदा उद्यमियों को जरूर मिलेगा।