फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में शव बदलने के मामले में 50 पेज की जांच रिपोर्ट सौंपी, हैं कई महत्वपूर्ण जानकारियां

Sat, 22 Aug 2020 10:00 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीएचयू में 11 अगस्त को कोरोना मरीज की मौत के बाद 12 अगस्त को शव बदले जाने के मामले में गठित जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट शनिवार को सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को सौंप दी। 50 पेज (मुख्य पेज 5 और संबंधित 45 पेज के कागजात) वाली अपनी रिपोर्ट में मरीजों के शवों पर टैगिंग, परिजनों को चेहरा दिखाने के साथ ही अन्य कई बिंदुओं का जिक्र किया है, जिससे कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। अब रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का इंतजार है। 

विज्ञापन


रूद्र बिहार निवासी इंस्पेक्टर अनुपम श्रीवास्तव के 82 वर्षीय पिता केशव श्रीवास्तव की मंगलवार आधी रात के बाद मौत के बाद बुधवार को जब अनुपम श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचे तो वहां उनके पिता का शव एडिशनल सीएमओ के परिजनों को दे दिया  गया था।

मामला सामने आने के बाद अस्पताल के एमएस ने हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र जैन की अध्यक्षता में जो जांच कमेटी गठित की थी, कमेटी ने संबंधित मरीज के इलाज के साथ ही मौत के बाद शव के रखरखाव आदि की व्यवस्था से जुड़े लोगों से पूछताछ कर उनका बयान भी दर्ज किया था। इसके साथ ही अस्पताल में होने वाली मौत के बाद शव पर टैगिंग करने, परिजनों को चेहरा दिखाए जाने, आईसोलेशन  वार्ड में भर्ती मरीजों के हाथ पर पहचान के लिए स्लिप लगाए जाने सहित कमेटी के सिफारिशों पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


अब जांच कमेटी के अध्यक्ष ने जो 50 पेज की रिपोर्ट सौंपी है उसके आधार पर आगे होने वाली कार्यवाही पर सभी की नजरें टिकी है। शुरुआती दौर में ही यह तथ्य सामने आ चुका है कि एक ही समय मौत होने से शवो की पैकिंग करते समय ही चूक हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें