हालांकि, कैंट थाने की पुलिस ने अपनी जांच में विभूति भूषण सिंह की मौत को हादसा करार देते हुए आरोपियों को क्लीन चिट दे दी थी। परिजनों ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए शासन से शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर शासन ने सीबीसीआईडी को जांच सौंप दी थी।
विभूति भूषण सिंह की बहन श्वेता सिंह ने बताया कि सीबीसीआईडी को जांच सौंपी गई तो जांच अधिकारी के साथ ही उनके उच्चाधिकारी का रवैया भी ठीक नहीं प्रतीत हुआ। आरोपियों से मिलीभगत के पुख्ता साक्ष्य मिलने पर सीबीसीआईडी के डीजी से शिकायत की गई। इस पर जांच प्रयागराज यूनिट ट्रांसफर की गई। जांच से जुड़े अधिकारी का तबादला कर दिया गया। श्वेता सिंह ने कहा कि मुकदमे के आरोपियों को प्रदेश के सत्ताधारी दल के कुछेक प्रभावशाली नेता संरक्षण दे रहे हैं।