पुलिस की गिरफ्त में बच्चा चोर गिरोह का सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
भेलूपुर इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे, दरोगा शिवम श्रीवास्तव, प्रभाकर सिंह व श्रीप्रकाश सिंह की टीम ने आरोपी संतोष को गिरफ्तार करके पूछताछ की। संतोष से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में राजस्थान, बिहार और झारखंड में दबिश दे रही है। अब तक गिरोह के छह सदस्यों को हिरासत में लिया गया है।
संतोष ने पुलिस को बताया कि उसके गिरोह ने हाल के दिनों में बनारस में रामचंद्र शुक्ल चौराहा स्थित सड़क के किनारे से चार साल का बच्चा, नदेसर में सड़क के किनारे से दो साल का बच्चा, नगवां स्थित एक मकान से पांच माह की बच्ची और चौकाघाट से एक छोटी बच्ची का अपहरण किया था। इसके अलावा प्रयागराज के अलोपीबाग स्थित ओवरब्रिज के नीचे से एक बच्चा और मिर्जापुर के विंध्याचल स्टेशन के समीप से एक लड़का व लड़की का अपहरण किया था।
पुलिस की पूछताछ में संतोष ने बताया कि अपहृत बच्चों में से दो को उसके गिरोह ने जयपुर में मनीष जैन, पारस, घनश्याम और जगदीप बरनवाल को बेचा था। शेष पांच बच्चों को झारखंड के गिरोह को सौंप दिया गया।