फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया : दलित बच्चों को स्कूल में अलग बैठाकर खाना खिलाने के मामले में जांच शुरू

Thu, 29 Aug 2019 08:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
खाना खाते बच्चे। - फोटो : ANI
विज्ञापन

बलिया जिले के नगर के प्राथमिक विद्यालय रामपुर नंबर-1 में मिड डे मील में दलित बच्चों के साथ कथित भेदभाव का मामला सामने आया है। गुरुवार को घटना का वीडियो वायरल होने और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के ट्वीट कर मामले को गंभीर बताने पर शासन ने इसे संज्ञान में लिया और डीएम बलिया को जांच का निर्देश दिया।

विज्ञापन


हालांकि डीएम भवानी सिंह खंगरौत ने दलित बच्चों को अलग से मध्यान्ह भोजन कराने की बात को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को विस्तृत जांच के लिए कहा गया है, जो बच्चों के अभिभावकों का बयान लेंगे।
  
वायरल वीडियो में रामपुर का प्राथमिक विद्यालय दिख रहा है। जहां सामान्य वर्ग के बच्चे दलित वर्ग के बच्चों के साथ भोजन नहीं करते और दलित बच्चे स्कूल से मिलने वाली थाली में भोजन नहीं करते। दलित बच्चे थाली अपने घर से लेकर आते हैं। वीडियो में दलित बच्चे अलग बैठ कर भोजन करते दिखाई दे रहे हैं। पिछड़ी जाति के बच्चों का कहना है कि वे थाली घर से लेकर आते हैं।

विज्ञापन

उधर, जांच करने पहुंचे डीएम खंगरौत ने बताया कि उन्होंने सभी बच्चों से बातचीत की और विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति आदि की भी जांच की। बच्चों ने बताया कि सभी एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। खाने में किसी प्रकार के भेदभाव को भी बच्चों ने गलत बताया। भोजन की गुणवत्ता को भी बच्चों ने अच्छा बताया।

शिकायत पूरी तरह निराधार मिली। जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक से भी कड़ाई से पूछताछ की। विद्यालय में कुल 42 बच्चों का नामांकन है। इनमें गुरुवार को18 बच्चे उपस्थित थे। सभी ने एमडीएम का भोजन किया। इस दौरान प्रभारी बीएसए सुभाष गुप्ता भी मौजूद रहे। वहीं, स्कूल के प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तम गुप्ता ने बताया कि स्कूल में बच्चों के अपने-अपने ग्रुप हैं, जो अपने साथियों संग भोजन करते हैं।

इस संबंध में कई बार बच्चों से एक साथ बैठ कर खाने को कहा गया, लेकिन वह कहने पर भी साथ नहीं बैठते। शायद ऐसा वह अपने परिवार और परिवेश के कारण करते होंगे। प्रधानाध्यापक ने विद्यालय स्तर पर किसी तरह के भेदभाव से पूरी तरह इनकार किया।

मायावती ने किया ट्वीट :
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा कि यूपी के बलिया जिले के सरकारी स्कूल में दलित छात्रों को अलग बैठाकर भोजन कराने की खबर बेहद दुखद व अति निंदनीय है। बीएसपी की मांग है कि ऐसे घिनौने जातिवादी भेदभाव के दोषियों के खिलाफ राज्य सरकार तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई करे ताकि दूसरों को इससे सबक मिले और इसकी पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन

बसपा ने की भर्त्सना, डीएम पर अभद्रता का आरोप :
उधर, बहुजन समाज पार्टी बलिया का एक प्रतिनिधि मंडल भी रामपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर -1 पर पहुंचा जहां उन्होंने दावा किया कि बच्चे पिछले कई दिनों से अपने साथ भेदभाव की शिकायत कर रहे थे। प्रतिनिधि मंडल का आरोप है कि इसी दौरान जांच करने पहुंचे जिलाधिकारी ने उन लोगों के साथ अभद्रता की।

बसपा के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि उन्होंने जिलाधिकारी को चेतावनी दी है कि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बसपा धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी। प्रतिनिधि मंडल में डॉ मदन राम, मुख्य जोन इंचार्ज वाराणसी, इंदक राम, संतोष कुमार जिलाध्यक्ष, अजय कुमार, कृष्ण कुमार, बृजेश राम आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें