फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं को आज वीआईपी दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में महिलाएं वीआईपी दर्शन करेंगी। मंदिर के गेट संख्या 4-बी से सभी महिलाओं को, चाहे वे काशी की निवासी हों या बाहर से आई हों, निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इस व्यवस्था के अंतर्गत, गोद में बच्चों के साथ आईं सभी महिलाओं (चाहे बालक हो या बालिका) को प्राथमिकता के साथ प्रवेश देकर बाबा विश्वनाथ का झांकी दर्शन कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए किसी तरह का टिकट या शुल्क नहीं लिया जाएगा। विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि सुबह चार से पांच बजे और शाम चार से पांच बजे तक का समय काशीवासियों के लिए आरक्षित रहेगा। इस दौरान पूर्ववत विशेष दर्शन व्यवस्था यथावत जारी रहेगी। शेष समय में सभी महिलाओं के लिए विशेष दर्शन और प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें