वाराणसी। उप्र राज्य महिला आयोग, लखनऊ की सदस्य गीता विश्वकर्मा की अध्यक्षता में घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, जमीनी विवाद और महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन 09 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से सर्किट हाउस सभागार में किया जाएगा। ब्यूरो