इंटर काशी के मैच घरेलू मैदान में खेले जाएंगे। आईएसएल में देश की 14 टीमें खेलती हैं। इनमें इंटर काशी के 13 मैच भेलूपुर स्थित एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में खेले जाएंगे। इसका लाभ वाराणसी के खिलाड़ियों को मिलेगा। देश के अलग-अलग क्लब के खिलाड़ी भी मैच खेलने आएंगे। वह अनुभव और प्रशिक्षण का तकनीकी पहलु बताएंगे। इसका लाभ खिलाड़ियों को मिलेगा।
खिलाड़ियों के आधुनिक जिम ओर फिजियो
इस स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त जिम बनेगा। इसमें अलग अलग फिजियों खिलाड़ियों के फिटनेश और पावर का प्रशिक्षण देंगे। खेलों में चोटिल होने वाले खिलाड़ियों को फिजियो के लिए नहीं भटकना होगा। यहां मौजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर के फिजियों खिलाड़ियों का रिहैब कराएंगे। मैदान पर बारामुडा घास बिछाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें; काशी में वॉलीबॉल महाकुंभ: देश की आइस हॉकी टीम में 22 में से 20 खिलाड़ी लद्दाख के, कई खेलों में अच्छा प्रदर्शन
क्या बोले अधिकारी
काशी में खेलों का विकास हो रहा है। भेलूपुर के सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनने से यहां के खिलाड़ियों को घरेलु मैदान पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण मिलेगा।
-सौरभ श्रीवास्तव विधायक कैंट