फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू: बनारस में रफ्तार भरने लगा पर्यटन कारोबार, मार्च में विदेशी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी

Mon, 28 Mar 2022 12:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए लगी पाबंदियों की वजह से दो साल तक बंद रहने के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन दोबारा शुरू गया है। 
विज्ञापन
वाराणसी में विदेशी पर्यटक - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की मार से दो साल तक बंद अंतरराष्ट्रीय उड़ान रविवार को फिर से शुरू होने से वाराणसी में पर्यटन कारोबार को भी रफ्तार मिलने लगी है। यूरोप, साउथ अमेरिका और अमेरिका के पर्यटकों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। हाल यह है कि जुलाई और अगस्त तक के लिए टूर ऑपरेटरों तक बड़े-बड़े समूहों की बुकिंग आ रही है।

विज्ञापन


हालांकि वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले अंतरराष्ट्रीय विमानों का शेड्यूल एक अप्रैल के बाद से जारी होगा। टूर ऑपरेटरों के अनुसार मार्च में ही 700 से अधिक विदेशी पर्यटकों की आवाजाही रही। अमेरिका और यूरोप से भारत भ्रमण को आने वालों का दूसरा डेस्टिनेशन बनारस ही रह रहा है। दो साल तक बंद रही अंतरराष्ट्रीय विमान आवाजाही को फिर से शुरू होने के बाद होटल, टूर ऑपरेटरों, टूरिस्ट गाइड और टूरिस्ट ट्रांसपोर्टरों के यहां बुकिंग बढ़ गई है। 
 

बाबतपुर से श्रीलंका के लिए भी उड़ान 

कोरोना के समय प्रतिबंध लगने के बाद वंदे भारत मिशन के तहत केवल शारजाह के लिए विमान सेवा संचालित हो रही थी। 27 मार्च से प्रतिबंध हटने के बाद फिर से बैंकाक, काठमांडू, कोलंबो, मलेशिया, शारजाह के लिए विमान सेवाएं शुरू की जा सकेंगी।

विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर - फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि डीजीसीए की ओर से बैंकाक के लिए एयर एशिया व काठमांडू के लिए बुद्धा एयरलाइंस उड़ान सेवा की अनुमति मिल गई है। दोनों एयरलाइंस जल्द ही अपना शेड्यूल जारी कर देंगी। वहीं कोलंबो के लिए श्रीलंकन एयरलाइंस की ओर से उड़ान की कवायद शुरू की जा रही है। अप्रैल के पहले सप्ताह तक इस एयरलाइंस के भी शेड्यूल जारी होने के आसार है।

टूरिस्ट ट्रांसपोर्टरों के चेहरे पर मुस्कान
टीडब्ल्यूए के महासचिव प्रदीप राय ने कहा कि  अगस्त और सितंबर तक के लिए यूरोप, अमेरिका से टूरिस्ट की बुकिंग की पूछताछ हो रही है। यह वही पर्यटक हैं, जो कोविड से पहले हर साल बनारस आते थे। ट्रवेल एजेंट  गौतम पांडेय ने कहा कि  दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने से पर्यटकों की पूछताछ बढ़ गई है। कई कंपनियों की ओर से जुलाई और अगस्त में बुकिंग कराई भी गई है। कारोबार पटरी पर लौट आया है।
विज्ञापन

बीटीटीए  अध्यक्ष  राकेश सिंह ने कहा कि  अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के इंतजार में खड़ी गाड़ियों के लिए बुकिंग आ रही है। कई टूर ऑपरेटरों ने बुकिंग को लेकर संपर्क किया है। टूरिस्ट ट्रांसपोर्टरों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। टीडब्ल्यूए के चेयरमैन अभिषेक पाठक ने कहा कि  अंतरराष्ट्र्रीय पर्यटकों की आवाजाही को लेकर होटलों में कमरों की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। बड़े होटलों में बुकिंग को लेकर रोजाना पूछताछ हो रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें