फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिजली चोरी को लेकर चला सघन विद्युत जांच अभियान, मची हलचल, 8 पकड़े गए

Tue, 13 May 2025 10:21 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

बिजली चोरी को लेकर विद्युत विभाग का चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान आठ लोगों को पकड़ा भी गया। इसके साथ ही ये संकेत दे दिया गया कि चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 
विज्ञापन
बिजली विभाग की टीम जांच करती हुई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय क्षेत्र के हॉटस्पॉट घोषित कोईराजपुर में मंगलवार को विद्युत विभाग द्वारा एक सघन जांच अभियान चलाया गया। अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में चलाए गए इस मेगा अभियान में मंडल के अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंताओं की टीम ने कुल 388 उपभोक्ताओं के परिसरों की जांच की।

विज्ञापन


जांच के दौरान 8 उपभोक्ता विद्युत चोरी करते हुए पकड़े गए। वहीं, 29 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया, 4 उपभोक्ताओं के कनेक्शन में परिवर्तन किया गया और 16 उपभोक्ताओं के खराब मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए गए।

अभियान के तहत 14 उपभोक्ताओं की लाइन बिल बकाया रहने के कारण विच्छेदित की गई और कुल 4.5 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। इस कार्रवाई में अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार सिंह, मनीष कुमार झा, उपखंड अधिकारी अभिजीत कुमार साह, शुभम जैन, सियाराम यादव, अखिलेश गुप्ता, सहायक अभियंता राजेश यादव तथा अवर अभियंता लालब्रत प्रजापति के साथ ही तकनीकी कर्मचारी एवं लाइनमैन शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें