वारांणसी। धान खरीद एवं उर्वरक व्यवस्था के पर्यवेक्षण के लिए नामित नोडल अधिकारी श्रीकांत गोस्वामी अपर आयुक्त ने सोमवार को जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के सभागार में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने धान खरीद केंद्रों पर व्यवस्था बेहतर कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि केंद्रो पर उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। बताया कि मंडल में कुल 222 धान क्रय केंद्र प्रस्तावित हैं, जिसके सापेक्ष 147 केंद्रों की स्वीकृति हो चुकी है। इसमें पीसीएफके 104, पीसीयू के 29 तथा यूपीएसएस के 14 केंद्र संचालित हैं। बैठक में संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक, सहकारिता वाराणसी मंडल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।