फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम पर CM के निर्देश : पब्लिक को करें जागरूक, बोले- त्योहारों पर सतर्क रहे पुलिस; लापरवाही अक्षम्य

Mon, 07 Oct 2024 07:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सीएम योगी के दो दिवसीय दौरे को लेकर जिले में प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त है। योगी मंडल के विकास कार्यों का हाल जा रहे हैं। इसके साथ ही आगामी त्योहारों को लेकर भी कई निर्देश दिए। साथ ही महिला शक्ति को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य योजना बनाने पर जोर दिए।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक लेते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गतिमान परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने हेतु विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदाई संस्थाओं के अभियंताओं को निर्देशित किया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि परियोजनाओं को पूर्ण कराए जाने में किसी भी स्तर पर लेट लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने दुर्गा पूजा, विजया दशमी एवं अन्य आगामी पर्वों पर पूरी चौकसी बरते जाने के साथ ही चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित कराए जाने पर विशेष जोर दिया। पर्वों पर किसी भी प्रकार से आमजन को परेशानी न होने पाए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को भी सुदृढ़ एवं सुगम बनाए जाने पर विशेष जोर दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस सभागार में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं एवं कानून व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन

लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं की समीक्षा की
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के आगामी जनपद भ्रमण के दौरान शिलान्यास तथा लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं की समीक्षा की। शहर की सीवरेज एवं पेयजल की समस्याओं के निजात हेतु भविष्य की ठोस कार्ययोजना बनाने के लिए किसी ट्रेंड संस्था से सर्वे कराकर ठोस एवं बेहतर योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

इसके लिए उन्होंने प्रमुख सचिव आवास, सिंचाई, नगर विकास तथा नामामी गंगे को वाराणसी बुलाकर उनके साथ बैठकर ठोस कार्ययोजना बनाने को निर्देशित किया। बाबा विश्वनाथ धाम कॉरिडोर की दुकानों के बेहतर संचालन हेतु पुनर्विचार करने हेतु निर्देशित किया, ताकि वहां अधिक से अधिक दर्शनार्थियों की पहुंच आसानी से हो सके।

शहर में एलएंडटी द्वारा कराए जा रहे सीवरेज एवं पेयजल के कार्यों को संबंधित कार्यदाई संस्थाए जिम्मेदारी पूर्वक अपनी देखरेख में कराते हुए अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किये जाए, इसके लिए ग्रामीण हाट बाजार, मत्स्य पालन, शॉपिंग काम्प्लेक्स आदि के उपाय किये जाए।

बैठक के दौरान मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश
रोप-वे के निर्माण में आ रही रुकावटों/ बाधाओं को दूर कराते हुए निर्माण कार्य में तेज प्रगति लाना सुनिश्चित करें। वरुणा नदी के चैनेलाइजेशन एवं अन्य कार्यों हेतु सभी संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ बैठकें कर ठोस कार्ययोजना बनाकर कार्य प्रारंभ किये जाने पर बल दिया।

जनपद में साइबर अपराधों से निपटने हेतु अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। इसके लिए विभिन्न समूहों, व्यापारिक संगठनों, विद्यालयों/ कालेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाय। दुर्गापूजा, विजयादशमी एवं अन्य आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी मार्गों पर शत-प्रतिशत स्पाइरल लाइटिंग जलती रहे एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मूर्ति विसर्जन वाले स्थलों/ तालाबों पर विशेष साफ-सफाई, रास्तों को ठीक कराने के साथ सभी उचित व्यवस्थायें सुनिश्चित करें। त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित हो। नगर निगम, विकास प्राधिकरण तथा विद्युत विभाग को साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति आदि की उचित व्यवस्था करने को निर्देशित करते हुए प्लास्टिक फ्री शहर बनाने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन, लोकार्पित तथा शिलान्यास होने वाली विभिन्न परियोजनाओं समेत भविष्य की परियोजना को प्रोजेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
विज्ञापन

इनकी रही उपस्थिति
महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, सदस्य विधान परिषद हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र राय, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. नीलकंठ तिवारी, डॉ अवधेश सिंह, डॉ सुनील पटेल, टी राम, सुशील सिंह, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ के. एजिल्रसन 
एडिशनल सीपी एस. चिनप्पा, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें