गाजीपुर। जिला सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई। डीएम अनुपम शुक्ला ने निर्देश दिया कि एनएचएआई द्वारा सुधार कार्य न कराये जाने पर अगर कोई दुर्घटना घटित होती है, तो एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हाईवे पर चिन्हित स्थानों पर ही पार्किंग की जाए। अन्यत्र स्थलों पर पार्किंग किये जाने पर कार्यवाही की जाए। हाईवे पर ई रिक्शा का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय मार्ग संख्या-31 पर मार्ग पर स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार मीडियन को तोडकर अवैध कट बना दिए जाते हैं। इसको लेकर निर्देश दिया कि ऐसे स्थलों के नजदीक के भवनों के सीसीटीवी कैमरे से उन व्यक्तियों को चिन्हित करके प्राथमिकी दर्ज की जाए। एनएचएआई के परियोजना निदेशक के उपस्थित न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। संवाद