फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा भर्ती परीक्षा : चश्मा, पेन और स्मार्ट वाच की होगी जांच, फिर मिलेगी एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन में आएंगे 77 हजार अभ्यर्थी, तीन जोन के 46 केंद्रों पर होगी लिखित परीक्षा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा सकुशल कराने के लिए कमिश्नरेट पुलिस तैयारियों में जुटी हुई है। 14 और 15 मार्च को शहर के 46 केंद्रों पर चार पालियों में लिखित परीक्षा में 77,760 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। बुधवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने नोडल अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। हैंड, हेल्ड मेटल डिटेक्टर से चेकिंगताकि मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, ईयरबड्स, पेन कैमरा या कैमरा युक्त चश्मा केंद्र के अंदर न ले जा सके। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोकॉपी की दुकान, साइबर कैफे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी होगी।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने बताया कि काशी, वरुणा और गोमती जोन के परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजन होगा। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और मूल पहचान पत्र का मिलान, बायोमेट्रिक सत्यापन व फोटो कैप्चरिंग की प्रक्रिया की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिस कर्मियों से होगी। प्रश्नपत्र व अन्य गोपनीय सामग्री को कोषागार से निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रूप से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। गोपनीय सामग्री को सीसीटीवी कैमरे से लैस स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा व सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों की निगरानी जनपदीय कंट्रोल रूम के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें