-दो लाख के इनामी मनीष सिंह के एनकाउंटर के लिए सम्मान, 2025 में भी मिला था वीरता पुरस्कार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) वाराणसी में तैनात इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव को 2026 में दूसरी बार वीरता पदक से सम्मानित किया गया। ये सम्मान लखनऊ में कार्यक्रम में सीएम योगी ने दिया। 2025 में भी उन्हें साहसिक कार्य के लिए वीरता पुरस्कार मिला था। दो लाख रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश मनीष सिंह के 2022 में एनकाउंटर में एसटीएफ टीम का हिस्सा रहने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा।
देवरिया की सलेमपुर तहसील के चकरवा बहोरदास निवासी अमित श्रीवास्तव ने प्रयागराज विश्वविद्यालय से एमए और एलएलबी की पढ़ाई की। 2001 में सीधी भर्ती में उपनिरीक्षक (एसआई) बने। अमित को 2015 में पराक्रम पदक, 2018 में प्रशंसा पदक (रजत), 2020 में प्रशंसा पदक (स्वर्ण), 2024 में अति विशिष्ट उत्कृष्ट मेडल और 2025 में शौर्य के लिए सराहनीय पदक मिल चुका है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अमित श्रीवास्तव 2021 में एक लाख रुपये के इनामी दीपक वर्मा और 2020 में 50 हजार रुपये के इनामी राजेश दुबे के खिलाफ हुई मुठभेड़ में भी शामिल थे।