फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वित्तीय गड़बड़ी के मामले में जांच के आदेश, करोड़ों के भुगतान से जुड़ा है मामला

Fri, 05 Apr 2024 09:53 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के वित्तीय अनुभाग में अनुमोदन के बाद करोड़ों का भुगतान कार्यदायी कंपनी के खाते में न पहुंचकर फाइल तैयार करने वाले लेखाकार के खाते में पहुंच गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के वित्तीय अनुभाग में वित्तीय गड़बड़ी की जांच शुरू हो गई है। निदेशक वित्त संतोष कुमार जड़िया ने बताया की विभाग को कोई वित्तीय क्षति नहीं पहुंची है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। गड़बड़ी की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


दीनदयाल योजना के तहत काम करने वाली हैदराबाद की कार्यदायी कंपनी को वित्तीय अनुभाग से करोड़ों के भुगतान होने की फाइल लेखाकार द्वारा कमेटी को भेजी गई। अनुमोदन के बाद करोड़ों का भुगतान कार्यदायी कंपनी के खाते में न पहुंचकर फाइल तैयार करने वाले लेखाकार के खाते में पहुंच गई। इसकी सूचना स्वयं लेखाकार ने विभाग को दी। गड़बड़ी सूचना मिलते ही डिस्काम प्रबंधन में जांच कमेटी गठित कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें