फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम तोड़ने पर मासूम की पेड़ में बांधकर पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरहुआ। बड़ागांव थाना अंतर्गत धनेसरी गांव में बुधवार शाम पेड़ से आम तोड़ने पर मनबढ़ों ने दस साल के मासूम बच्चे की पिटाई कर दी। मासूम का आरोप है कि मनबढ़ों ने पेड़ में रस्सी से बांधकर पिटाई की। पीड़ित के पिता ने बड़ागांव थाने में मनबढ़ों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

काजीसराय के रहने वाले सुनील कुमार का दस वर्षीय पुत्र अमन कुछ बच्चों के साथ हरहुआ जा रहा था, इसी बीच धनेधरी गांव स्थित आम के बगीचे में पहुंचकर आम तोड़ने लगा। पेड़ में आम तोड़ने की जानकारी कुछ युवकों को हुई तो पहुंचे मनबढ़ों ने अमन को पेड़ में रस्सी से बांध दिया और डंडे से पिटाई की। इसके बाद घायलावस्था में अमन घर पहुंचा तो पिता को आपबीती सुनाई। अमन के चेहरे और पीठ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में जख्म रहे। रात में पिता ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
डिवाइडर से भिड़ा ट्रेलर, चालक घायल
वाराणसी। चितईपुर चौराहे पर बुधवार रात नो इंट्री के दौरान घुसा ट्रेलर डिवाइडर से टकरा गया। इस दौरान हादसे में चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पास के ही एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस दौरान जाम भी लगा रहा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गाजीपुर में सीमेंट खाली करने के बाद ट्रेलर सोनभद्र स्थित शक्तिनगर जा रहा था। इसी बीच चितईपुर चौराहे पर पहुंचते ही गुल्ला टूट गया, इससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा भिड़ा। घायल चालक की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें