फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली के धौठवां जंगल में दिखा घायल तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 02 Jan 2019 11:34 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
घायल तेंदुआ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चंदौली में काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के जयमोहनी रेंज अंतर्गत गहिला कंपार्टमेंट नंबर 11 का धौठवां जंगल मंगलवार को तेंदुआ की दहाड़ से गूंज उठा। तेंदुआ आने की खबर फैलने से आसपास के गांवों के ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। खबर मिलने के बाद वन विभाग की टीम पिंजरा लेकर तेंदुआ को पकड़ने में जुट गई है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुआ जख्मी है। जंगल की ओर गए कुछ ग्रामीणों की नजर अचानक एक तेंदुए पर पड़ी। तेंदुए को देखते ही वे वहां से भागने लगे। मनुष्य की आहट पाते ही तेंदुआ दहाड़ने लगा। जंगल से आए ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मणिकार्णिका देवी को दी।

उनकी सूचना पर सहायक वन संरक्षक कुंज मोहन वर्मा, वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ और वन क्षेत्राधिकारी जयमोहनी, वन क्षेत्राधिकारी मझगांई व अन्य अधीनस्थों को लेकर वन क्षेत्र में पहुंच गए। तेंदुए को पकड़ने के लिए वनकर्मियों ने पिंजरा मंगवा कर उसमें एक बकरा भी बांध दिया है।
विज्ञापन


वन कर्मियों की चहल कदमी को देख तेंदुआ बार-बार आक्रमण करने के लिए दहाड़ रहा है। तेंदुआ के आने की सूचना पर कैमूर वन्य जीव प्रभाग के उप प्रभागीय वन अधिकारी पंकज कुमार शुक्ला और वन क्षेत्राधिकारी सुकृत आरपी श्रीवास्तव भी देर शाम तक जंगल में मौजूद रहे।

सहायक वन संरक्षक ने बताया कि वन्यजीवों के वास स्थल के प्रभावित क्षेत्र में तेंदुआ घायल अवस्था में बैठा हुआ है। निगरानी के लिए वन क्षेत्राधिकारी, वन दरोगा व अन्य वन रक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें