फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद विवि में सूचनाएं सोशल मीडिया पर अपलोड होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रों को अब सूचनाओं के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। विश्वविद्यालय को छात्र केंद्रित सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी से जोड़ने की तैयारी की जाएगी। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने यह जानकारी दी। बुधवार को कुलपति ने छात्र केंद्रित व्यवस्था बनाने का संकल्प दोहराया और कहा कि शिक्षा समाज निर्माण की प्रक्रिया है। उन्होंने तकनीकी व्यवस्था द्वारा सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर विश्वविद्यालय की सूचनाओं को अपलोड कराने का निर्णय लिया। ताकि देश के संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को सूचनाएं त्वरित रूप से प्राप्त मिल सके। साथ ही दूरदराज के प्रदेशों के छात्रों को जानकारियों के लिए विश्वविद्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। कुलपति ने कहा कि विवि अब टेक्नोलॉजी फ्रेंडली होगा।
विज्ञापन

शैक्षिक सामग्री भी होगी अपलोड
विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों से जुड़ी शैक्षिक सामग्री भी अब विभिन्न सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म पर अपलोड करने की तैयारी है। यूट्यूब पर विषय वार विद्वानों के लेक्चरभी अपलोड किए जाएंगे। ताकि कोरोना काल में विद्यार्थी घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकें। छात्रों को अब विभिन्न समस्याओं एवं छोटे-मोटे कार्यों के लिए मूल स्थान से यहां का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें