फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: ई- न्यूज लेटर से मिलेगी नये पाठ्यक्रम और सुविधाओं की जानकारी, विदेशियों के लिए शुरू होगा सर्टिफिकेट कोर्स  

Tue, 30 Nov 2021 10:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ई- न्यूज लेटर के विमोचन के अवसर पर प्रभारी वीसी ने कहा कि इसमें दो वर्षों की विश्वविद्यालय की विकास यात्रा, उपलब्धियों, नई पहल व गतिविधियों की एक सारगर्भित झलक पेश की गई है।  
विज्ञापन
बीएचयू। - फोटो : kashi hindu vishwavidyalay bhu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में शुरू होने वाले पीजी के हिंदू अध्ययन पाठ्यक्रम के साथ अन्य नए पाठ्यक्रमों और सुविधाओं की जानकारी अब छात्रों को आसानी से मिल सकेगी। इसके लिए पहले ई- न्यूज लेटर का विमोचन प्रभारी वीसी प्रो. वीके शुक्ला ने मंगलवार को किया। यह ई- न्यूज लेटर विश्वविद्यालय की वेबसाइट के साथ ही विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों पर भी उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन


सूचना और जनसंपर्क कार्यालय की ओर से तैयार इस ई- न्यूज लेटर के विमोचन के मौके पर प्रभारी वीसी ने कहा कि इसमें दो वर्षों की विश्वविद्यालय की विकास यात्रा, उपलब्धियों, नई पहल व गतिविधियों की एक सारगर्भित झलक पेश की गई है। इसमें बीएचयू में तैयार हिंदू अध्ययन पाठ्यक्रम, स्मार्ट क्लास रूम, राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जुड़े लेख भी शामिल हैं।

आने वाले दिनों में विदेशियों एवं विदेशों में रहने वाले भारतीयों के लिए एक सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने की भी योजना है। इस पाठ्यक्रम को लेकर बड़ी संख्या में विदेशों से भी लोग रुचि दिखा रहे हैं। कार्यक्रम में संपादकीय मंडल के सदस्य, विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेश सिंह, सहायक जनसंपर्क अधिकारी चंद्रशेखर, सहायक आचार्य डॉ. धीरेंद्र राय, शोध छात्र हर्षित श्याम जायसवाल, शोध छात्रा चंद्राली मुखर्जी, सहायक आचार्य डॉ. अमित कुमार उपाध्याय मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें