चालक उस समय आटा लेने गया था। जिसे देख लोगों ने अफवाह फैला दी। वहीं, ग्राम प्रधान ने पूछताछ में बताया कि आसपास के लोगों ने अगवा के प्रयास की सूचना दी थी।
नोएडा की एक कंपनी में फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 30 लाख रुपये हड़पने, धोखाधड़ी, धमकी मामले में कैंट पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर निदेशक सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया । ककरमत्ता जानकी नगर निवासी मनीष मिश्र के अनुसार 2018 में सिकंदराबाद नोएडा निवासी जीआईपीएल कंपनी के निदेशक से पूर्व परिचित भदोही के परसीपुर निवासी संजय कुमार सिंह ने मिंट हाउस स्थित एक होटल में मुलाकात कराई।
कंपनी के निदेशक राजेश भरद्वाज, संजय भाटी, विजय कसान व कुलदीप तोमर मौजूद थे। लाभ का लालच दे कर अलग अलग तिथियों में फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 29 लाख 18700 रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिया। इसके बादकंपनी के लोगों ने फोन उठाना बंद कर दिया। कैंट थाने में शिकायत की। कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट का सहारा लिया।