आम भक्तों को डेढ़ घंटे और सुगम में 45 मिनट का इंतजार : भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर पहुंचने के लिए गेट संख्या चार के बाहर गौदौलिया चौराहे तक बैरिकेडिंग की गई है। भक्त इन्हीं बैरिकेडिंग से होकर ही बाबा के गर्भगृह तक पहुंचकर झांकी दर्शन कर रहे हैं। शनिवार को भारी भीड़ देखने को मिली। यहां तक कि सुगम और प्रोटोकॉल में भी आए भक्तों को घंटे भर तक पुजारियों का इंतजार करना पड़ा।