फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इन्फ्लुएंसर ने लगाया फंदा, आखिरी पोस्ट में लिखा- इस अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया; लाखों फॉलोअर्स

Sun, 27 Sep 2026 11:14 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी (30) का शव शनिवार रात घर में फंदे से लटका मिला। परिजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में फोन पर विवाद की जानकारी मिली है। फेसबुक पर नौ लाख और इंस्टाग्राम पर सात लाख फॉलोअर थे।
विज्ञापन
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी-एमपी की सीमा सिंगरौली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी (30) की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना से पहले निधि की फोन पर किसी व्यक्ति से बातचीत हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच विवाद होने की जानकारी मिली है। पुलिस फिलहाल इसी बिंदु समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था और उसका घटना से क्या संबंध है।

निधि तिवारी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं। फेसबुक पर उनके करीब नौ लाख और इंस्टाग्राम पर लगभग सात लाख फॉलोअर बताए जा रहे हैं। उनके सोशल मीडिया खातों पर बड़ी संख्या में लोग उनसे जुड़े हुए थे। घटना की जानकारी सामने आने के बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावनात्मक संदेश भी सामने आया, जिसके बाद उनके प्रशंसकों और परिचितों के बीच शोक की लहर है।

मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों, फोन पर हुई बातचीत और अन्य परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभी मौत के वास्तविक कारण के संबंध में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ के साथ घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों को भी जुटा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें