वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को सुबह चेन्नई से उड़ान भरकर वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचा लेकिन एयरपोर्ट पर विमान को उतरने की अनुमति नहीं मिली जिसके कारण पायलट ने विमान को डायवर्ट कर नजदीक के रांची एयरपोर्ट पर लैंड कराया।
विज्ञापन
बताते चलें कि इंडिगो का विमान 6ई 0401चेन्नई एयरपोर्ट से सुबह 7:30 बजे उड़ान भरकर वाराणसी एयरपोर्ट के हवाई क्षेत्र में सुबह लगभग 9:40 बजे पहुंचा विमान को एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिली जिसके कारण पायलट ने नजदीक के रांची एयरपोर्ट से संपर्क कर विमान को डायवर्ट कर उतारा।