आईसीसी ट्रॉफी में जीत का उत्साह वाराणसी की सड़क पर दिखाई दिया। होली से पहले मिलने वाली इस विजय को नारे लगाकर खुशी के रूप में बयां किया गया। गोदौलिया चौराहे पर युवाओं ने जमकर जश्न मनाया।
आईसीसी मेंस चैंपियन ट्रॉफी 2025 की सबसे बड़ी राइवलरी में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को करारी शिकस्त देते हुए चार विकेट से जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने इस जीत को हासिल करने पर क्रिकेट प्रेमियों में खुशी और उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
भारत की जीत के बाद लोग देर रात हाथों में तिरंगे झड़े और अपने पसंदीदा खिलाड़ी की तस्वीरें लेकर सड़क पर उतर आए और भारतीय टीम के प्रशंसकों ने पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया। बता दें कि मैच के दौरान सबकी निगाहें स्क्रीन पर थीं जैसे ही जीत मिली सभी झूम उठे और जोश हाई हो गया।