होली पर यात्रियों की राह आसान करने के लिए फेस्टिवल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। दक्षिण भारत, गोरखपुर, गोंदिया, छपरा, कासगंज, अहमदाबाद, दानापुर समेत अन्य रूटों पर तीन जोड़ी फेस्टिवल ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है। यह ट्रेनें बनारस, वाराणसी कैंट और पीडीडीयूनगर स्टेशन से होकर भी चलेंगी।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 06529/06530 सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बंगलूरू-गोरखपुर होली स्पेशल का संचालन सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बंगलूरू से 10 व 17 मार्च को और गोरखपुर से 14 व 21 मार्च को होगा। यह ट्रेन बंगलूरू से शाम 7 बजे खुलेगी और चौथे दिन बनारस से रात 1.15 बजे, वाराणसी कैंट पहुंचेगी। सुबह 6.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
08863/08864 गोंदिया-छपरा होली स्पेशल गोंदिया से 12 मार्च को व छपरा से 13 मार्च को चलेगी। 08863 गोंदिया-छपरा गोंदिया से शाम 5 बजे खुलेगी और दूसरे दिन वाराणसी कैंट से 2.50 बजे होकर छपरा शाम 7 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 08864 छपरा-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन छपरा से रात 10.15 बजे खुलेगी और वाराणसी कैंट से रात 2.50 बजे होकर रात गोंदिया में 11.45 बजे पहुंचेगी। कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
09417/09418 अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन का संचालन अहमदाबाद से 10, 17, 24 व 31 मार्च को और दानापुर से 11, 18, 25 मार्च व 1 अप्रैल को चलेगी। ट्रेन अहमदाबाद से सुबह 9.10 बजे खुलेगी और दूसरे दिन दोपहर 1.42 बजे मिर्जापुर, शाम 4.55 बजे पं दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन होकर रात 8.30 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वापसी में दानापुर से रात 11.50 बजे छूटेगी और दूसरे दिन पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन से भोर 3.15 बजे, मिर्जापुर होकर तीसरे दिन दोपहर 12.15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।