फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boycott Chinese Products: भारत-चीन सीमा पर भारतीय सैनिकों की शहादत से गुस्से में देशवासी, चीन उत्पादों के बहिष्कार पर व्यापारियों ने दिया जोर

Wed, 17 Jun 2020 12:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

  • धर्मनगरी काशी में चीन के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, चीनी झंडा और राष्ट्रपति का पुतला जलाया।
  • व्यापारी जगत में चीनी सामान के बहिष्कार की तैयारी।
विज्ञापन
भारत चीन सीमा तनाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख सीमा पर हिंसक झड़प में भारतीय सैनिकों की शहादत से देशवासी गुस्से में हैं। व्यापारियों और समाज के अन्य वर्ग के लोगों ने चीन निर्मित उत्पाद के बहिष्कार पर जोर दिया है। पिछले माह वाराणसी समेत पूर्वांचल में करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक के चीन निर्मित उत्पादों का ऑर्डर निरस्त के बाद अब और आक्रोश व्यापारियों में पनप रहा है। 

विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार अब सरकार को भी सख्त रुख अख्तियार करना चाहिए। चीन निर्मित एक भी उत्पाद भारत में न आने दिया जाए। व्यापार से लेकर हर तरह का संबंध चीन से खत्म कर दिया जाए। चीन को एहसास कराया जाए कि हिंदुस्तान किसी मायने में कम नहीं है।


वाराणसी में बुधवार को लोग चीन की इस कायराना हरकत से गुस्से में है। व्यापारी जगत और काशीवासियों ने चीनी सामान का बहिष्कार का मन बना लिया है। विशाल भारत संस्थान के सामाजिक कार्यकर्ताओं और बच्चों ने इन्द्रेश नगर लमही के सुभाष भवन के सामने चीन का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। दीपावली पर सजने वाले चीनी झालर को भी आग के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन निर्मित उत्पाद के बहिष्कार को लेकर खाद्य व्यापार मंडल ने 10 जून से अभियान चला रखा है। अब अभियान को और धार दी जाएगी। चीन का पूर्ण बहिष्कार जरूरी है। -गौरव राठी, कैंट, प्रभारी  

पिछले 10 दिनों से वाराणसी व्यापार मंडल ने पूर्वांचल के जिलों में अभियान चलाकर तीन करोड़ से अधिक के चीनी उत्पादों के ऑर्डर निरस्त किए हैं। अब इस अभियान को और तेज किया जाएगा।  -अजीत सिंह बग्गा, अध्यक्ष, वाराणसी व्यापार मंडल 

व्यापारियों संग बैठक कर यह तय किया गया है कि कोई भी अब चीन निर्मित उत्पाद का इस्तेमाल नहीं करेगा। चीन को हम सब ऐसे ही जवाब दे सकते हैं। - रविशंकर सिंह, प्रवक्ता, काशी प्रतिनिधि व्यापार मंडल   

चीन निर्मित उत्पाद का बहिष्कार बेहद जरूरी है। सभी व्यापारियों से अपील है कि वह स्वदेशी अपनाएं। चीन निर्मित उत्पादों के आर्डर लगातार निरस्त किए जाएं और सरकार भी इन पर रोक लगाए। - सोमनाथ विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष, महानगर उद्योग व्यापार समिति   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें